Trending

भारत व भारतीय ए टीम का तीन दिवसीय अभ्यास मैच रद्द

अगले महीने भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जहां भारत ए टीम के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया है, टीम प्रबंधन अतिरिक्त नेट अभ्यास पर फोकस करना चाहता है।

साभार : गूगल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। भारत 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारत ए टीम से अभ्यास मैच खेलने वाली थी।

एक समाचार एजेंसी को पता चला है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ी नेट पर ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।

बता दें कि, वाका की पिच पर्थ स्टेडियम की पिच की तरह है, शीर्षक्रम के बल्लेबाज पिच पर अधिक समय बिताना चाहेंगे। टीम के अन्दर आपस में मैच से बात नहीं बनेगी, कोई बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाता है, उसे जल्दी दोबारा पिच पर उतरने का समय नहीं मिलेगा।