पेरिस मास्टर्स : क्वार्टर फाइनल में हारे रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एबडेन
स्टार भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन पुरुष युगल के मुकाबले में हार के साथ पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गये।
तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ़ और क्रोएशिया के निकोला मेक्टिच की जोड़ी से 6-7, 5-7 से हारे। यह मैच एक घंटे 46 मिनट तक चला।

पहला सेट टाईब्रेकर में खिंचने से पहले दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। बोपन्ना और एबडेन को कुछ अवसर मिले, कूलहोफ और मेक्टिच ने सेट प्वाइंट बचाकर टाईब्रेक जीता और 1-0 की बढ़त बनाई।
दूसरे सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, बोपन्ना और एबडेन ने 12वें गेम में डबल फॉल्ट किया जिसकी बदौलत कूलहोफ और मेक्टिच को ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला। उन्होंने उसे भुनाकर मैच अपने नाम कर दिया। बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी पहले ही सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।