Trending
पेशेवर फुटबॉल से भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने ली विदा
पूर्व भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है जिससे उनके 17 साल का करियर खत्म हो गया। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 21 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह क्लब के लिए 172 प्रतिस्पर्धी मुकाबले भी खेल चुके हैं।

एडाथोडिका ने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनात्मक वीडियो साझा किया और भावनाओं से भरा एक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि मैं अपने पेशेवर फुटबॉल को अलविदा कह दूं। मलाप्पुरम के स्टेडियम से लेकर भारत के स्टेडियमों तक चली यह यात्रा सपने का सच होना रही।
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे परिवार, कोच, टीम के साथी और प्रशंसकों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे जरूरत पड़ने पर सहारा दिया। फुटबॉल ने मुझे इतना दिया है। मैं हर पल के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।