Trending
पेरिस मास्टर्स : पूर्व विजेता रूने पर जीत से अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में
जर्मनी के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शनिवार को पूर्व विजेता होल्गर रूने को हराकर दूसरी बार पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

फ्रेंच ओपन के उपविजेता ज्वेरेव अब खिताब के लिए 2018 के विजेता कारेन खाचानोव और फ्रांस के 15वीं वरीयता प्राप्त उगो हम्बर्ट के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में 2022 के चैंपियन रूने को 6-3, 7-6 (4) से हराया।
रूस के 2018 के चैंपियन करेन खाचानोव ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-3 से हराकर उनकी एटीपी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका पहुंचाया। हम्बर्ट ने कार्लोस अल्काराज को बाहर का रास्ता दिखाने के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 6-2, 7-6 (4) से हराया।