Trending

भारतीय धरती पर कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने हासिल की ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रचा है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है।

@AFP/Getty Images

एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में चौथा शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की।

एजाज पटेल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 विकेट चटका चुके हैं। इसी मैदान पर पिछले भारतीय दौरे पर उन्होंने एक पारी में 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था।

वह ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उस दौरान दोनों पारियों में एजाज ने 14 विकेट झटके थे। वहीं मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके थे।

भारत में एक मैदान पर मेहमान गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट-

18 रिची बेनाउड, ईडन गार्डन

17 कोर्टनी वॉल्श, वानखेड़े

बात भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया।