Trending
सियोल ओपन में युगल चैंपियन बने साकेत माइनेनी व रामकुमार रामनाथन
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने सियोल ओपन टेनिस में पुरुष युगल का खिताब जीता। रविवार को फाइनल में उन्होंने अमेरिका के वासिल किरकोव और नीदरलैंड्स के बार्ट स्टीवंस की जोड़ी को हराया।

भारतीय जोड़ी ने 6-4, 4-6, 10-3 से जीत दर्ज की। यह भारतीय जोड़ी का चौथा एटीपी चैलेंजर खिताब है। सेमीफाइनल में साकेत-रामकुमार ने दक्षिण कोरिया के नाम जी सुंग और ग्रेट ब्रिटेन के जोशुआ पेरिस को हराया था।
मायनेनी और रामनाथन ने पहले दौर में कोलंबिया के दूसरे वरीय क्रिस्टियन रोड्रिग्ज और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू रोमियोस को और क्वार्टर फाइनल में कोरियाई वाइल्ड कार्ड जियोंग योंगसोक और पार्क उइसुंग को हराया था।