Trending

युवा स्क्वाश प्लेयर अनाहत ने जीती कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन की ट्रॉफी

युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन में महिला एकल का खिताब जीतकर साल की अपनी छठी पीएसए चैलेंजर ट्रॉफी हासिल की। अनाहत ने फाइनल में जापान की छठी वरीयता प्राप्त अकारी मिडोरिकावा को 3-0 (11-6, 11-6, 11-7) से हराया।

सेमीफाइनल में उन्होंने हांगकांग की सातवीं वरीय क्रिस्टी वोंग को 3-1 (11-5, 7-11, 11-7, 11-9) से हराया। उन्होंने पहले राउंड में हांगकांग की बोबो लैम और हेलेन टैंग को हराया था।

@indian_sports_pulse @indian_pridee

अनाहत को वरीयता के चलते पहले दौर में बाई हासिल हुआ। उन्होंने जनवरी में जेएसडब्ल्यू विलिंगडन लिटिल मास्टर्स और सीनियर टूर्नामेंट का खिताब जीता। अप्रैल में हमदर्द स्क्वाशटर्स नॉर्दर्न स्लैम पीएसए चैलेंजर का खिताब जीता।

उन्होंने जून और अगस्त में चसीएल स्क्वाश टूर के चेन्नई और कोलकाता चरण में जीत दर्ज की तथा अगस्त में रिलायंस पीएसए चैलेंज 3 टूर्नामेंट जीता।

अनाहत जापान में डायनाम कप एसक्यू-क्यूब ओपन के फाइनल में पहुंचीं, चोट के चलते उन्हें मिस्र की रुकय्या सलेम के खिलाफ खिताबी मुकाबले से हटना पड़ा। उन्होंने सीनियर और जूनियर दोनों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती हैं।