Trending

विराट कोहली का बर्थडे आज, जानें उनसे जुड़े रिकार्ड्स को

5 नवंबर को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 36वां जन्मदिन हैं, ये उनके करियर का शायद सबसे खराब जन्मदिन रहा होगा, वे इस समय फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की पारी को छोड़ दें तो वे इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में संघर्ष करते नजर आए हैं।

विराट कोहली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वे वनडे विश्व कप जीत चुके हैं, जबकि टी20 विश्व कप विजेता भी वन चुके हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर जीती है। कप्तान के तौर पर अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं।

मौजूदा समय में एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन उन्हीं के नाम हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27134 रन बना चुके हैं और 80 शतक जड़ चुके हैं। कोई अन्य खिलाड़ी शतकों के मामले में विराट के आसपास भी नहीं हैं, जो एक्टिव क्रिकेटर हो।

2023 में क्रिकेटर के तौर पर वे एशिया कप भी जीत चुके हैं। वे भले ही इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हों, विराट कोहली के करियर का औसत अभी भी 52.78 का है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एकमात्र और दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 50 शतक जड़े हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुकर 49 शतक वनडे क्रिकेट में जड़े थे। वे टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी हासिल करने में सफल रहे थे। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी रहे हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच भारत ने उन्हीं की कप्तानी में जीते हैं।