पीकेएल 11 : बेंगलुरु बुल्स के डिफेंस ने दिलाई जीत, तमिल थलाइवाज की दूसरी हार
प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज के सामने बेंगलुरु ने अपना मैच जीता। बुल्स ने 36-32 के साथ शानदार जीत दर्ज कर ली।तमिल थलाइवाज को पिछले छह मैचों में यह दूसरी हार मिली है।
बेंगलुरु बुल्स ने सात मैचों में दूसरी जीत दर्ज कर ली। बुल्स के डिफेंस में इस मैच में अच्छा कार्य किया। डिफेंस से ही टीम को 16 अंक हासिल हो गए थे। रेडिंग में बाकी काम कर लिया गया।

रेड में अक्षित और अजिंक्य ने 6-6 अंक निकाले। थलाइवाज से नरेंदर (6) सबसे सफल रेडर रहे। डिफेंस में साहिल गुलिया और आमिरहुसैन बस्तानी को चार-चार अंक मिले। बुल्स ने शुरुआत में 5-2 के साथ लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद थलाइवाज ने इसे पाट दिया।
मैच बराबरी पर चल रहा था, हाफ टाइम तक बुल्स को एक अंक की लीड मिल गई थी। दूसरे हाफ में आते ही सौरव ने बुल्स को दो अंक दिलाए और लीड बढ़ गई।
इस बीच थलाइवाज ने बुल्स को आउट कर स्कोर 18-17 कर दिया। अंतिम दस मिनट के गेम तक बुल्स के डिफेंस ने थलाइवाज को परेशान किया और महज एक अंक की लीड थी। इसके बाद बुल्स ने थलाइवाज को आउट करते हुए स्कोर 29-27 कर दिया। सुरेंदर ने हाई-5 मारा और बुल्स गेम में आ गई।