Trending

फिर से ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार चोटिल

चोटिल होने के चलते 12 महीने तक बाहर रहने के बाद हाल में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में लौटने वाले ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार अपने दूसरे मैच में ही फिर से चोटिल हो गए।

साभार : गूगल

नेमार एएफसी चैंपियंस लीग एलीट वर्ग के इस मैच में सऊदी अरब के अपने क्लब अल हिलाल की तरफ से 58वें मिनट में मैदान पर उतरे, खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि पेनल्टी एरिया में गेंद पर कब्जा करने के लिए पांव फैलाने से उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

नेमार के पास हालांकि इस चोट से उबरने का पर्याप्त समय है क्योंकि अल हिलाल को अपना अगला मैच 25 नवंबर को खेलना है।

अल हिलाल ने मैच में ईरान के क्लब एस्टेघलाल को 3-0 से हराया। चार बार के एशियाई चैंपियन अल हिलाल की तरफ से अलेक्जेंडर मित्रोविच ने हैट्रिक बनाई। उसने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते हैं।