Trending

भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा बने डब्ल्यूबीएफ सुपर फेदरवेट के विजेता

भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने प्रो-बॉक्सिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूएसए में डब्ल्यूबीएफ सुपर फेदरवेट टाइटल जीता। किसी भी कैटेगरी में वर्ल्ड विजेता बनने वाले वे पहले भारतीय हैं। केमैन आइलैंड्स में हुई फाइट में मनदीप ने ब्रिटिश मुक्केबाज कोनर मैकनतोश को हराया।

डब्ल्यूबीएफ वर्ल्ड टाइटल के लिए खेली गई फाइट में मनदीप के पंच का जवाब ब्रिटिश बॉक्सर के पास नहीं था। उन्होंने शुरुआत से ही दमदार पंच लगाए और उनका स्टैमिना अंत तक बना रहा। कोनर ने वापसी करने का प्रयास किया, अधिकतर राउंड में मनदीप जांगड़ा का ही पलड़ा भारी रहा।

Mandeep Jangra (@mr.mj_boxer)

मनदीप ने कहा कि ये मेरे करियर की बड़ी जीत में से एक है। मैं अपने स्पॉन्सर नाश बिल्ट कंस्ट्रक्शन के साथ चीफ कोच रॉय जोन्स, असिस्टेंट कोच असा बेयर्ड व एंजल का शुक्रगुजार हूं। वो न होते तो मैं देश के लिए शायद ये खिताब नहीं जीत पाता।

भारतीय बॉक्सर मनदीप ने कहा कि मुझे खुशी है कि वर्ल्ड टाइटल जीतने वाला मैं पहला भारतीय हूं। इसे हासिल करने के लिए मैंने सालों मेहनत की है। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं देश का नाम रौशन कर सका।

मुझे लगता है कि ये खिताब देश के अन्य मुक्केबाजों के लिए रास्ता खोलेगा और वो भी प्रोफेशनल बॉक्सिंग में करियर बनाने का इरादा बनाएंगे। हमारे मुक्केबाज अच्छे हैं और उनमें टैलेंट की कमी नहीं है। उन्हें अच्छा प्रमोटर और मैनेजर मिले तो वे भी वर्ल्ड विजेता बन सकते हैं।