Trending

अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब की जीत में अस्मित मिश्रा ने झटके पांच विकेट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अस्मित मिश्रा (5 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में एलडीए कोचिंग सेंटर को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। एलडीए स्टेडियम अलीगंज पर एलडीए कोचिंग सेंटर ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 188 रन का स्कोर बनाया।

20वीं बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग

शिवम पाण्डेय (50 रन, 46 गेंद, 8 चौके) व सात्विक राव (51 रन, 73 गेंद, 7 चौके) ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद अस्मित की गेंदों के आगे आदित्य पाण्डेय 26 व सूफियान खान 17 रन जोड़कर ही कुछ प्रतिरोध कर सके। अखिल इंफ्रा से अस्मित मिश्रा (स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु) ने 7 ओवर में 26 रन देकर आधी टीम को पवैलियन वापस भेजा।

Man of the match Ashmit mishra

शाश्वत कृष्णा को दो विकेट मिले। जवाब में अखिल इंफ्रा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अजीत वर्मा ने 74 गेंदों पर 9 चौके व एक छक्के से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

शिव धीमान ने 54 गेंदों पर 7 चौके से 45 रन जोड़े। अजीत व शिव ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। जीत में हर्षजीत एस.यादव ने नाबाद 33 व हर्षित यादव ने 21 रन का योगदान किया। एलडीए कोचिंग सेंटर से दीपक कुशवाहा को दो विकेट मिले।