संजू सैमसन को मौके नहीं मिलने पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बाउचर हैरान
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 में संजू सैमसन ने ग़दर मचा दिया। उन्होंने डरबन के मैदान पर 50 गेंदों में 7 चौकों और और 10 छक्कों से 107 रन रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने 47 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर ली थी। वह लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं।
सैमसन की सेंचुरी के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मार्क बाउचर ने उन्हें लगातार मौके नहीं मिलने पर हैरानी जताई।

बाउचर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी कि सैमसन को ज्यादा मैच में उतरने का मौका मिलना चाहिए ताकि वह टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर सके। उन्होंने भरोसा जाता कि लगातार दो शतकीय पारियों से सैमसन को आत्मविश्वास मिलेगा।
सैमसन ने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। हालांकि, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद सैमसन को भारतीय टीम में लगातार मौका दिया जा रहा।
बाउचर ने कहा, “मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका का बॉलिंग कॉम्बिनेशन सही नहीं रहा। उसने शुरुआत में स्पिनरों को गेंद दी। अगर आप भारतीय बल्लेबाज हैं तो शुरुआत में किसका सामना करना पसंद करेंगे, स्पिनर या तेज गेंदबाज।
लेकिन हां, सैमसन ने शानदार बैटिंग की। क्या खिलाड़ी है। मेरे लिए यह काफी हैरान करने वाला है कि उसने भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और शायद उसे इसी की जरूरत है। दो शानदार पारियां देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितना अच्छे प्लेयर है।
डरबन टी20 की बात करें ने ने टॉस गंवाने के बाद 202/8 का विशाल स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम 141 रन पर सिमट गई। सैमसन के शतक के बाद स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के फिरकी के जादू से भारत ने 61 रन से जीत हासिल कर चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
सैमसन प्लेयर द मैच रहे। चक्रवर्ती ने 25 रन पर तीन और बिश्नोई ने 28 रन पर तीन विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन (25), गेराल्ड कोएट्जी (23) और सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (21) ही 20 का आंकड़ा पार कर पाए। भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है।