Trending

डब्ल्यूटीए फाइनल्स की विजेता बनी कोको गॉफ

चीन की झेंग किनवेन को हराकर कोको गॉफ ने पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता। गॉफ ने फाइनल में पेरिस ओलंपिक चैंपियन झेंग के खिलाफ 3-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की। रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 40.54 करोड़ रुपए मिले। तीसरी सीड गॉफ ने नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

@CocoGauff

22  वर्षीय चीनी खिलाड़ी झेंग ने सेमीफाइनल में विबंलडन चैंपियन बारबरा क्राजीकोवा को मात देकर अपने पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। गॉफ फाइनल में पहुंचने से पहले ही 19.45 करोड़ रुपए अपने नाम कर चुकी थी।

टाइटल जीतने के बाद उन्हें 21 करोड़ की प्राइज मनी दी गई। यानी गॉफ को महिला टेनिस के इतिहास में सबसे अधिक 40.54 करोड़ मिले।

1972 में डब्ल्यूटीसी फाइनल्स शुरू होने के बाद से गॉफ 21 साल से कम उम्र में यह टूर्नामेंट जीतने वाली चौथी अमेरिकी खिलाड़ी बनी। इससे पहले क्रिस एवर्ट, ट्रेसी ऑस्टिन और सेरेना विलियम्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।