बोले गंभीर : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले किसी तरह का दबाव नहीं
बॉर्डर गावस्कनहींर ट्रॉफी से पहले भारतीय कोच ने किसी तरह के दबाव से मना किया है। रिकी पोंटिंग के बयान पर उन्होंने कहा कि वे अपने क्रिकेट पर ध्यान दें।

गंभीर ने टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गंभीर ऐसे समय में मीडिया के सामने थे, जब टीम इंडिया घर में ही न्यूजीलैंड से 3-0 से टेस्ट सीरीज हार चुकी है।
उन्होंने कहा, “मैं किसी दबाव में नहीं हूं। टीम के सीनियर्स बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी करेंगे। अगर रोहित पर्थ टेस्ट में अवेलेबल नहीं रहते तो बुमराह कप्तानी कर सकते हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। शुरुआत पर्थ में 22 नवंबर से होगी। आखिरी टेस्ट 3-7 जनवरी के बीच होगा।
इन पांच चुनौतियों पर गंभीर का जवाब
1. विराट-रोहित
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया। रोहित ने 3 मैचों में 91 रन बनाए।
कोहली का आंकड़ा 93 रन था। गंभीर ने कहा, ‘इन दोनों में अभी परफॉर्मेंस और रनों के लिए गजब की भूख बाकी है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों वापसी करेंगे। हमारे ड्रेसिंग रूम में कई शानदार प्लेयर्स हैं, जिन्होंने शानदार क्रिकेट खेली है।’
2. रिकी पोंटिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल में कोहली की फॉर्म पर कहा कि वे पिछले 5 साल में 2 शतक ही बना सके हैं।उन्होंने यह भी कहा था कि भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा खेल नहीं दिखा पाएगी और सभी मैच हारेगी। इस पर गंभीर ने कहा कि पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ध्यान दें, उन्होंने भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है।
3. न्यूजीलैंड से हार और प्रेशर
न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हार के बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गंभीर पर काफी दबाव होगा। अगर उन्होंने अच्छे नतीजे नहीं दिए तो उन्हें भारतीय कोच पद से हटाया जा सकता है।
दबाव के सवाल पर गंभीर ने कहा, ‘मैं किसी दबाव में नहीं हूं। हम आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। हम इसे खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं। हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया में हम नई सीरीज खेलने जा रहे हैं।’
4. ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन
कोच गंभीर ने कहा कि मैं खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के माहौल में ढलने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। ना ही टीम के ट्रांजिशन फेज के बारे में सोच रहा हूं। परिवर्तन हो या ना हो, मैं 5 टेस्ट मैच के बारे में सोच रहा हूं। हमारे ड्रेसिंग रूम में कुछ मजबूत किरदार हैं, जिनमें अच्छा करने की भूख है।’
5. रोहित शर्मा
आशंका है कि निजी कारणों से रोहित शर्मा पर्थ में हो रहा पहला टेस्ट ना खेल पाएं। इस पर गंभीर ने कहा कि अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे। वे टीम के वाइस कैप्टन हैं। इस कंडीशन में रोहित की जगह केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग कर सकते हैं।