Trending

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का उद्घाटन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी 2024 का उद्घाटन किया।

@NitishKumar

हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा। भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता में कुल 20 मैच होंगे। उद्घाटन से पहले सोमवार को जापान और कोरिया तथा चीन और थाईलैंड के बीच दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन के बाद भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ की।

भारत दूसरा मैच 12 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा और 14 नवंबर को थाईलैंड से भिड़ेगा। मेजबान टीम का सामना 16 नवंबर को चीन से होगा जबकि टीम पूल चरण का अपना अंतिम मैच जापान के खिलाफ 17 नवंबर को खेलेगी।