Trending

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की सीक्रेट ट्रेनिंग, मैदान को पब्लिक के लिए बंद किया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अहम टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ मैदान पर शुरू होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चार की जगह पांच टेस्ट खेले जाने है।

साभार : गूगल

टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। पर्थ के पुराने टेस्ट वेन्यू WACA (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन) पर भारत ने सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप लगाया है। WACA स्टेडियम के चारों तरफ नेट्स लगाए गए हैं और इसके पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है।

विराट पर्थ पहुंचने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पहले खिलाड़ी थे, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो सप्ताह पहले ही पहुंच गए।

सीरीज के पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है और वह निजी कारणों से पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले ही क्लियर कर दिया कि रोहित के नहीं होने पर उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, WACA स्टेडियम इस समय लॉकडाउन में है, जो उस समय की याद दिलाता है जब ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम पर्थ पहुंची थी।

बाउंड्री को नेट्स लगाकर ढक दिया गया था और पब्लिक के लिए इसे बंद कर दिया गया था और इसके अलावा स्टेडियम के कर्मचारियों को अंदर फोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं थी।

भारत को ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली भारत ए टीम के खिलाफ प्रैक्टिस खेल खेलना था, जो पहले से ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में थी। हालांकि, बीसीसीआई ने घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीनस्वीप के बाद प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया।

बीसीसीआई नहीं चाहता कि आखिरी मिनट पर भारतीय खिलाड़ी चोटिल हों। भारत ने भारत ए के साथ सेंटर-विकेट ट्रेनिंग का ऑप्शन चुना, जिसका मतलब है कि वे ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट के रूप में ही खेलेंगे।