एंड्री रुबलेव के खिलाफ एलेक्जेंडर ज्वेरेव की जीत
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार जीत के साथ तीसरी एटीपी फाइनल ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारी शुरू की। ज्वेरेव ने एंड्री रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराया।
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रुबलेव की तेज शुरुआत का मजबूती के साथ सामना किया और 72 मिनट में 2024 की अपनी टूर-लीडिंग 67वीं जीत हासिल की।

एटीपी ने ज्वेरेव के हवाले से कहा, “मुझे लगा कि यह मेरी तरफ से ठोस मैच था। यहां किसी के भी खिलाफ, आपको मौका पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैंने ऐसा ही किया, मुझे लगा कि मैंने अपने मौकों का काफी अच्छे से इस्तेमाल किया और मैं इस जीत से खुश हूं।”
एटीपी स्टैट्स के अनुसार, रुबलेव ने अपनी सर्विस पर पहले 13 अंक हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सातवें गेम में एक स्लिप ने ज्वेरेव को मैच का पहला ब्रेक हासिल करने का मौका दिया। जर्मन खिलाड़ी ने दूसरे सेट में सही मौके का इंतजार किया और नौवें गेम में ब्रेक लेकर इवेंट में राउंड-रॉबिन मैचों में अपना मजबूत रिकॉर्ड (6-1) कायम रखा।