Trending
कुमामोतो मास्टर्स : पहले दौर में त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद की हार
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी को मंगलवार को यहां कुमामोतो मास्टर्स जापान टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ हार मिली।

दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय जोड़ी को इस सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर में सू यिन हुई और लिन यिन हुई की 24वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ सिर्फ 36 मिनट में 16-21, 16-21 से हारी।
भारतीय जोड़ी की सू और लिन के खिलाफ तीन मैच में यह पहली हार है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता लक्ष्य सेन भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।