Trending

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में अर्जुन देसवाल व लकी शर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन

रेड मशीन अर्जुन देसवाल (19) के सीजन के चौथे सुपर-10 और डिफेंस में लकी शर्मा (6) के बेहतरीन प्रदर्शन से जयपुर पिंक पैंथर्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग के 11वे सीजन के 49वें मैच में बेंगलुरू बुल्स को 39-32 से हराया।

जीत ने जयपुर को अंक तालिका में नौवें से छठे स्थान पर पहुंचाया। बुल्स को नौ मैचों में सातवीं हार मिली है। उसके लिए अजिंक्य पवार (9) ने सराहनीय खेल दिखाया।

@ProKabaddi

जतिन ने पांच अंक लिए जबकि छह मिनट पहले मैट पर आए जयभगवान ने सुपर रेड के साथ मैच में रोमांच लाने की कोशिश की, वे जयपुर को आठ मैचों में चौथी जीत से नहीं रोक सके।

बुल्स ने शानदार शुरुआत करते हुए केवल आठ मिनट में जयपुर को आलआउट कर 11-6 की लीड ले ली, जयपुर ने 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 9-12 करते हुए वापसी के संकेत दिए।

बुल्स के लिए जतिन (4) औऱ अजिंक्य (4) कमाल कर रहे थे वहीं हमेशा की तरह जयपुर को मैच में बनाए रखने की जिम्मेदारी अर्जुन देसवाल (7) ने ली हुई थी।

पिछले पांच मिनट में दोनों टीमों को सात-सात अंक मिले औऱ इस लिहाज से आलआउट के बाद मुकाबला बराबरी की ओर अग्रसर था। इस बीच नीरज पांच के डिफेंस में डू ओर डाई रेड पर आए औऱ अंक लेकर लौटे। स्कोर 10-12 हो गया था, अजिंक्य ने फासला फिर 3 का कर दिया।

देसवाल लगातार अंक ले रहे थे औऱ यही कारण था कि फासला 1 अंक का रह गया था। फिर डिफेंस ने अजिंक्य को लपक स्कोर बराबर कर दिया।

अब बुल्स पर आलआउट का खतरा था, प्रतीक ने देसवाल को सुपर टैकल कर फासला फिर 2 का कर दिया, नीरज को सुपर टैकल कर बुल्स ने 17-14 की लीड ले ली।