आईपीएल 2025 : पार्थिव पटेल बने गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट व बैटिंग कोच
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल को गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2025 से पहले असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

पार्थिव आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, डेक्कर चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। 2022 में गुजरात जायन्ट्स ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए उन्हें सिलेक्ट किया था और 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट में उन्होंने कप्तानी भी की थी।
गुजरात टाइटन्स ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ‘17 साल के लंबे करियर के साथ टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल टीम में काफी एक्सपीरियंस और नॉलेज लेकर आएंगे।
पार्थिव इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए स्काउट के तौर पर काम कर चुके हैं और मुंबई एमिरेट्स फ्रेंचाइजी टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। आईपीएल 2018 में वह खिलाड़ी के तौर पर आखिरी बार नजर आए थे।
ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘जैसा कि टाइटंस आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं, पार्थिव की बैटिंग टेकनीक और स्ट्रैटजी में जबरदस्त नॉलेज खिलाड़ियों की स्किल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
पार्थिव, जो अपने तेज क्रिकेट स्किल्स और यंग टैलेंट को सलाह देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। कोचिंग स्टाफ को मजबूत करें और खिलाड़ी की ग्रोथ और परफॉर्मेंस में योगदान दें।
पार्थिव खुद गुजरात से ही हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल और बेहतर हो सकता है। भारत की ओर से उन्होंने 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
तीनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रम से 934, 736 और 36 रन बनाए हैं। पार्थिव के खाते में कोई इंटरनेशनल शतक नहीं है, टेस्ट में छह और वनडे में चार बार वह पचासा ठोक चुके हैं। पार्थिव ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2018 में खेला था।