Trending

एक साल बाद मैदान पर लौटे मोहम्मद शमी, गेंदबाजी में संघर्ष करते दिखे

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल बाद मैदान पर लौटे। उन्होंने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बंगाल की तरफ से खेलते हुए 10 ओवर की बॉलिंग की। गेंदबाजी के दौरान वे संघर्ष करते हुए दिखे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर शमी इस मैच में अपनी फिटनेस साबित करते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चुना जा सकता है। शमी को 25 अक्टूबर को जारी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। शमी ने पहले दिन 10 ओवर में 1 मेडन डालते हुए 34 रन दिए।

Source: @ImTanujSingh/X

बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने शमी को लेकर कहा कि 1 साल बाद कोई भी क्रिकेट खेलता है तो चीजें उतनी आसान नहीं होती, शमी का फीटनेस लेवल देखकर लगता है कि उन्होंने जो काम किया वह बहुत ही अच्छा किया है। उन्होंने 10 ओवर डाले है जिसमें उन्हें देखकर काफी अच्छा लगा, इस दौरान उनकी बॉल भी कैरी हो रही थी।

यह अपने आप एक बहुत ही अच्छा रिटर्न है। आज मैच में उसको देखकर लग रहा है कि वह मैच खेलने जा सकता है। लक्ष्मी ने आगे कहा कि शमी जितनी बॉलिंग करेगा अभी उसके लिए उतना अच्छा है। 1 साल बाद उसका बॉलिंग फीटनेस काफी अच्छा है। क्योंकि नेट पर बॉलिंग करना और मैच में बॉलिंग करने में जमीन-आसमान का फर्क होता है।

आर्यन पांडे और कुलवंत खेजोरिया के 4-4 विकेट से मध्यप्रदेश ने ग्रुप सी के मुकाबले में बंगाल को छोटे स्कोर पर रोक दिया। बंगाल की पहली पारी 51.2 ओवर में 228 रन पर समाप्त हुई। शाहबाज अहमद ने 92, अनस्तुप मजूमदार ने 44 रन बनाए।

जवाब में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में स्टंप्स तक 30 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। सुभ्रांशु सेनापति 44 और रजत पाटीदार 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हिमांशु मंत्री 13 रन पर मोहम्मद कैफ के शिकार बने। पिछले करीब छह माह से मोहम्मद शमी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

शमी ने अपनी वापसी को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, 360 दिन बहुत लंबा समय है। रणजी ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार हूं। डोमेस्टिक स्टेज पर अब उसी जुनून और एनर्जी के साथ खेलूंगा। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं।

शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले शमी की फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।

हालांकि, उन्हें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। टीम चुने जाने से ठीक पहले शमी ने कहा था कि उन्हें बंगाल से एक या दो रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

शमी ने इसी साल जनवरी में इंग्लैंड जाकर अपनी एंकल की सर्जरी कराई थी। उन्होंने पिछले कई महीने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन किया। वह इंडिया की ओर से 64 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। शमी के नाम 229 टेस्ट विकेट हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को पिछली 4 सीरीज से हरा नहीं पाई है। टीम को पिछली जीत 2014-15 के सीजन में मिली थी। तब स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 2-0 से हराया था। उसके बाद की चारों सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से जीत मिली।