Trending

शमी की शानदार गेंदबाजी, झटके 4 विकेट, बंगाल को 231 रन की बढ़त

मध्यप्रदेश और बंगाल के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चूका है। बंगाल ने 231 रनों की बढ़त हांसिल कर ली।

@PTI

मध्यप्रदेश के बल्लेबाजों का पहली पारी में प्रदर्शन ख़राब रहा था। उन्हें बंगाल के गेंदबाजों ने 167 पर ही समेट दिया था। सलामी बल्लेबाज सुभ्रांशु सेनापति (47) और रजत पाटीदार (41) के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी न छू सका।

बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट झटके मोहम्मद शमी ने जिन्होंने वनडे विश्व कप फाइनल के 360 दिनों बाद मैदान पर लौटे। शमी ने 19 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 54 रन दिए और 4 मेडन ओवर डाले। इस दौरान उनकी सीम और स्विंग देखने लायक थी।

उन्हें वापस एक्शन में देखने के लिए भी होल्कर स्टेडियम में काफी लोग आए थे और तेज गेंदबाज को चीयर कर रहे थे। उनके भाई मोहम्मद कैफ ने भी 2 विकेट झटके। मध्यप्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर बंगाल को 228 रनों पर आउट किया।

बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा रन शाहबाज अहमद ने बनाए (92) ने और बंगाल को 228 पर रोकने में अहम भूमिका कुलवंत खेजरोलिया और आर्यन आनंद पांडे ने। दोनों ही गेंदबाजों ने 4-4 विकेट झटके, वही बंगाल ने शानदार वापसी कर मध्यप्रदेश को पहली पारी में मोहम्मद शमी के 4 विकेटों से 167 पर ऑल आउट किया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 170 रन बनाए। सुदीप चटर्जी और सुदीप कुमार घरामी दोनों ने ही 40-40 रन बतौर वही, रितिक चटर्जी 33 और रिद्धिमान साहा 21 रन बनाकर नॉट आउट हैं।