Trending
भारतीय महिला हॉकी टीम की तीसरी जीत, थाईलैंड को दी करारी शिकस्त
महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 13-0 से हराकर तीसरी जीत हासिल की। भारत से दीपिका (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) ने पांच गोल किए, जबकि प्रीति दुबे (नौवें और 40वें मिनट), लालरेमसियामी (12वें और 56वें मिनट) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे।

ब्युटी डुंग डुंग (30वें मिनट) और नवनीत कौर (53वें मिनट) के खाते में एक-एक गोल रहा। भारत ने मलेशिया को 4-0 से हराया था, जबकि दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था। भारत का अलग मैच चीन के खिलाफ खेलेगा।