Trending

पर्थ में भारतीय टीम ने ऐसे की प्रैक्टिस, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से

भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले पर्थ में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की फोटोज-वीडियो पोस्ट किए जिसमें वे प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इससे पहले, टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी।

@BCCI

भारत ने बुधवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा समेट सभी खिलाड़ी शामिल हुए।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने बीसीसीआई को इन्फॉर्म किया है कि निजी कारणों के चलते उनका शुरुआती 2 में से किसी एक टेस्ट में खेलना मुश्किल है। रोहित इसलिए अब तक ऑस्ट्रेलिया भी नहीं पहुंचे हैं।

डब्ल्यूटीसी साइकल में भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज अब ऑस्ट्रेलिया से ही बाकी है। भारत ने 3-2 से सीरीज जीत भी ली तो भी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। 4 टेस्ट जीतकर ही टीम बगैर किसी पर निर्भर हुए फाइनल में जगह बना सकेगी। इस लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को पिछली 4 सीरीज से हरा नहीं पाई है। टीम को पिछली जीत 2014-15 के सीजन में मिली थी। तब स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 2-0 से हराया था। उसके बाद की चारों सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से जीत मिली।