Trending

पीकेएल 11 : यूपी योद्धा की जीत, पवन सेहरावत चोटिल, रुका तेलुगु टाइटंस का विजयरथ

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 53वें मैच में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 40-34 से हराया। तेलुगु टाइटंस के लिए कप्तान पवन सेहरावत पहले ही 10 मिनट में इंजरी का शिकार हो गए, वो आगे नहीं खेल पाए।

उनकी अनुपस्थिति में विजय मलिक ने 15 पॉइंट लिए, टीम को जीत नहीं दिला सके। यूपी के लिए भवानी राजपूत ने 12 पॉइंट लिए। जबकि भरत ने भी 11 पॉइंट्स लिए।

@ProKabaddi

पहले 10 मिनट के खेल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। तेलुगु टाइटंस के लिए कप्तान पवन सेहरावत, यूपी योद्धा के लिए भरत और भवानी राजपूत पॉइंट्स ला रहे थे। रेडिंग करते हुए पवन सेहरावत इंजरी का भी शिकार हो गए। हालांकि विजय मलिक ने सुपर रेड लगाकर पवन सेहरावत की कमी पूरी नहीं होने दी। उन्होंने एक ही रेड में 4 पॉइंट्स लिए।

यूपी योद्धा ऑल आउट हो गई। पवन सेहरावत के बाहर होने के बावजूद तेलुगु टाइटंस ने बढ़त बना ली और पहला हाफ 20-16 से उनके पक्ष में रहा।

हालांकि दूसरे हाफ की शुरुआत में ही यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट कर दिया और इससे यूपी मुकाबले में वापस आ गई। यूपी योद्धा का डिफेंस इस मैच में काफी गलतियां कर रहा था, भरत और भवानी राजपूत रेडिंग में लगातार पॉइंट्स ला रहे थे। तेलुगु टाइटंस के लिए कप्तान पवन सेहरावत इंजरी की वजह से बाहर हुए, विजय मलिक पॉइंट्स ला रहे थे।

मैच में जब 5 मिनट से भी कम का समय बचा तब यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट कर दिया। उन्हें निर्णायक बढ़त मिली और वो मुकाबला जीत गए।

डू और डाई रेड में भवानी राजपूत ने कमाल किया और एक साथ पांच पॉइंट लेकर आए। इसी वजह से तेलुगु टाइटंस की टीम ऑल आउट हो गई।