Trending

ऐसी होगी फीफा क्लब विश्व कप की ट्रॉफी

फीफा ने पुनर्गठित फीफा क्लब विश्व कप की ट्रॉफी का गुरुवार को अनावरण किया। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने घोषणा की कि ट्रॉफी को फीफा द्वारा डिजाइन किया गया था और इसे लक्जरी ज्वेलरी टिफ़नी के सहयोग से तैयार हुआ है।

@FIFAcom

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने कहा, नवीन, समावेशी, अभूतपूर्व और वास्तव में वैश्विक, नया 32-टीम फीफा क्लब विश्व कप एक ऐसी ट्रॉफी का हकदार है जो इन सभी का प्रतिनिधित्व करती हो। एक स्वर्ण ट्रॉफी जो भविष्य का प्रतीक है और अतीत से प्रेरित है, प्रतिष्ठित और कालातीत दोनों है।