Trending

इंग्लिश स्नूकर खिलाड़ी मार्क पर पांच साल के लिए बैन

इंग्लैंड के स्नूकर खिलाड़ी मार्क किंग को मैच फिक्सिंग और खेल की छवि खराब करने के कारण शुक्रवार को पांच साल के लिए बैन कर दिया गया।

साभार : गूगल

किंग को यह सजा वेल्श ओपन में पिछले साल 13 फरवरी को जो पेरी के खिलाफ खेले गए मैच को फिक्स करने के लिए दी गई। किंग अपने करियर में 2003 में अपनी सर्वोच्च रैंकिंग 11 पर पहुंचे थे।

एक स्वतंत्र अनुशासनात्मक आयोग ने फैसला सुनाया है कि किंग ने वह मैच फिक्स किया था। किंग पर यह बैन 17 मार्च 2028 तक लागू रहेगा। उन्हें लागत के रूप में 68,000 पाउंड (लगभग 86,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।