Trending
जयपुर ओपन : राशिद खान दूसरे स्थान पर, अर्जुन प्रसाद की बढ़त कायम
दिल्ली के गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन प्रसाद ने शुक्रवार को जयपुर ओपन के तीसरे दौर में चार अंडर 66 का कार्ड खेलकर तीसरे दिन बढ़त कायम रखी। अर्जुन (62-64-66) का स्कोर 18-अंडर 192 हो गया और उनके पास एक शॉट की बढ़त है।

दो बार के अंतरराष्ट्रीय विजेता और राशिद खान नौ अंडर 61 का शानदार कार्ड खेल कर संयुक्त 12वें से तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। दिल्ली के इस खिलाड़ी का स्कोर 17 अंडर 191 (64-68-61) है। दिल्ली के दो अन्य गोल्फर सचिन बैसोया (64) और क्षितिज नवीद कौल (65) 16-अंडर 194 के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।