Trending

महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

भारत ने शनिवार को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-0 से हराकर उलटफेर करते हुए महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

@TheHockeyIndia

भारत ने संगीता कुमारी (32वें मिनट) और कप्तान सलीमा टेटे (37वें मिनट) की मदद से दो मैदानी गोल किए जबकि टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (60वें मिनट) ने अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

विश्व में छठे नंबर की टीम चीन के खिलाफ यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत चार मैच में आठ अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर आ गई।

चीन चार मैच में छह अंक से दूसरे स्थान पर है। भारत अपना राउंड रॉबिन अभियान रविवार को जापान के खिलाफ खत्म करेगा। छह टीमों के महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।