Trending

बीजेके कप : सेमीफाइनल में पहुंचे पोलैंड और इटली

पोलैंड और इटली ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

ईगा स्वियातेक ने एकल और युगल दोनों मुकाबले जीते जिससे पोलैंड ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया। जैस्मिन पाओलिनी ने अपना एकल और युगल मुकाबला जीता जिससे इटली ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराया।

मेरी बोजकोवा ने मैग्डेलेना फ्रेच को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर चेक गणराज्य को 1-0 की बढ़त दिलाई। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्वियातेक ने लिंडा नोसकोवा को 7-6, 4-6, 7-5 से हराकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।

पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने केटरजिना कावा के साथ मिलकर केटरीना सिनियाकोवा और बोजकोवा को 6-2, 6-4 से हराकर पोलैंड को सेमीफाइनल में जगह दिलाई।

पाओलिनी ने इटली के 0-1 से पिछड़ने के बाद मोयुका उचिजिमा को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल को 1-1 से बराबर किया।

पाओलिनी ने सारा इरानी के साथ मिलकर शुको ओयामा और एरी होजुमी को 6-3, 6-4 से हराकर इटली को अंतिम चार में जगह दिलाई। जापान की इना शिबाहारा ने एलिसाबेटा कोसियारेटो को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।