Trending

एटीपी फाइनल्स : फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज व सिनर की टक्कर

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने शनिवार को यहां एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी ओपन के उप विजेता फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में ज्वेरेव को तीन सेट में 6-3, 3-6, 7-6 से हराया।

साभार : गूगल

रविवार को होने वाले फाइनल में फ्रिट्ज की भिड़ंत यानिक सिनर से होगी जिनके खिलाफ अमेरिकी ओपन के फाइनल में उन्हें हार मिली थी। सिनर ने एक अन्य सेमीफाइनल में कास्पर रूड के खिलाफ 6-1, 6-2 की जीत दर्ज की।

जेम्स ब्लेक के 2006 के फाइनल में रोजर फेडरर के खिलाफ हारने के बाद फ्रिट्ज इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी हैं। आठ शीर्ष खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के पिछले अमेरिकी विजेता पीट सेम्प्रास थे जिन्होंने 1999 में हमवतन आंद्रे अगासी को हराया था।