बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए विकल्प के तौर पर रुकेंगे देवदत्त पडिक्कल
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम पिछले 20 दिन से ऑस्ट्रेलिया में थी। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए ने दो अनऑफिशियल टेस्ट खेले।

ये टीम अगले 24 घंटे में भारत के लिए निकलेगी, इस टीम के एक सदस्य को रोका गया है, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था। ये कोई और नहीं, बल्कि देवदत्त पडिक्कल हैं।
इंडियन टीम मैनेमजमेंट ने चयनकर्ताओं के साथ मिलकर फैसला किया है कि पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया में टीम के बैकअप प्लेयर के रूप में रुकेंगे, जहां अगले 50 दिन में भारत 5 टेस्ट खेलने वाला है।
टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला इसलिए नहीं लिया है कि उन्होंने इंडिया ए के लिए इस दौरे अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि इस वजह से उनको रुकने के लिए कहा है, क्योंकि टॉप ऑर्डर के दो खिलाड़ियों (शुभमन गिल और केएल राहुल) को चोट लग गई है और रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं हैं।
गिल का फ्रैक्चर और रोहित का दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है। पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके पडिक्कल ने 36, 88, 26 और एक रन की पारी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार पारियों में खेली थी।
एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बीसीसीआई के पास मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तत्काल कोई योजना नहीं है। तेज गेंदबाज ने हाल ही में लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी, जिसमें उन्होंने इंदौर में बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया था और अपनी फिटनेस साबित की थी।
ऐसे में समझा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट चाहता है कि शमी कुछ और घरेलू मैच खेलें। इस वजह से शमी आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में बंगाल के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जिसकी शुरुआथ 23 नवंबर से हो रही है।