Trending

केएल राहुल की चोट पर बीसीसीआई ने साझा की अपडेट

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच के पहले दिन कोहनी पर भयंकर चोट लगी थी। राहुल पेसर की एक बॉल को डिफेंस कर रहे थे। इसी दौरान उनके दाएं हाथ की कोहनी के पास गेंद लगी और वे चोट से परेशान दिखे।

साभार : गूगल

इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था और वे दूसरे दिन भी मैदान पर नजर नहीं आए। ऐसे में क्या उनकी चोट गंभीर या फिर वे इससे रिकवर कर गए हैं। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है।

बीसीसीआई ने केएल राहुल की एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है, जिसमें केएल राहुल की चोट कैसी लगी, क्या कुछ कदम उठाए गए और मैदान पर लौटकर उन्हें कैसा लग रहा है, ये दिखाया गया है।

वीडियो में फीजियोथेरेपिस्ट कह रहे हैं कि केएल राहुल को स्कैन के लिए ले जाया गया था, जिसमें कोई भी फ्रैक्चर या परेशानी नहीं है। उनको दर्द की समस्या थी, जिससे उनको निजात मिल गई है। वहीं, केएल राहुल कह रहे हैं कि वे पूरी तरह ठीक हैं और मैदान पर लौटकर अच्छा लग रहा है।

बता दें कि केएल राहुल को पर्थ टेस्ट में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। वे भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में फॉर्म के कारण नहीं खेले थे, इस सीनियर बैटर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है।

इसके पीछे कारण ये है कि शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं, रोहित शर्मा की उपलब्धता पर अभी भी सवाल हैं। ऐसे में वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर है। इस वजह से वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।