एटीपी फाइनल्स के विजेता बने इटली के जैनिक सिनर
जैनिक सिनर ने अपने सत्र का समापन वर्ष के आठवें खिताब के साथ किया, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराया।

जीत के साथ सिनर 1986 में इवान लेंडल के बाद बिना सेट गंवाए एटीपी फाइनल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, जिससे उनके शानदार सत्र का पता चलता है, जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के साथ हुई और घरेलू धरती पर उनके पहले खिताब के साथ समाप्त हुई।
उन्होंने अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स के दौरान एटीपी ईयर-एंड नंबर 1 का खिताब हासिल किया था। सिनर ने कहा, “मुझे वास्तव में लगता है कि अभी भी सुधार की बाकी है।
आप जितना उच्च स्तर पर खेलेंगे, उतनी ही अधिक बारीकियां फर्क पैदा करेंगी। मैं हमेशा एक खिलाड़ी के रूप में सुधार करने की कोशिश करता रहता हूं और यह समझने की कोशिश करता हूं कि मैं क्या बेहतर कर सकता हूं।
एटीपी फाइनल्स ट्रॉफी जीतकर, सिनर को 4,881,500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। सिनर नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के साथ एक ही वर्ष में ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन और निट्टो एटीपी फाइनल जीतने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी बने।
इस साल सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन में जीत हासिल कर अपने पहले दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। वह ओपन एरा में एक ही सीजन में अपने पहले दो मेजर जीतने वाले सिर्फ तीसरे व्यक्ति बने।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले अंतिम व्यक्ति गिलर्मो विलास थे, जिन्होंने 1977 में रोलां गैरो और यूएस ओपन जीता था। जिमी कोनर्स ने 1974 में तीन स्लैम जीते थे। नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर सभी 20 या उससे अधिक मेजर में विजयी हुए हैं, उन्होंने भी एक ही सीजन में अपने पहले दो स्लैम नहीं जीते।
2024 सत्र सिनर के जीत हुए खिताब: एटीपी फाइनल, एटीपी मास्टर्स 1000 शंघाई (हार्ड), यूएस ओपन (हार्ड), एटीपी मास्टर्स 1000 सिनसिनाटी (हार्ड), हाले (ग्रास), एटीपी मास्टर्स 1000 मियामी (हार्ड), रॉटरडैम (हार्ड), ऑस्ट्रेलियन ओपन (हार्ड)।