Trending

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीत को याद किया, जलाया भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल

19 नवंबर 2023 को हर भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट फैन अपने मेमोरी से हमेशा के लिए डिलीट करना चाहता होगा। भारत 2023 वर्ल्ड कप जीतने के करीब थी और ऑस्ट्रेलिया ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया था।

@marnus3cricket

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया था, जहां ट्रैविस हेड के तूफान में भारत पूरी तरह उड़ गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा जीता था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने भारत के इन्हीं जख्मों को कुरेदते हुए उन पर नमक छिड़का है।

19 नवंबर को पोस्ट करते हुए मार्नस लाबुशेन ने कैप्शन लिखा, ‘मेमोरीज’, जो दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए मायूसी लेकर आया था, उस दिन की फोटो ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल जलाया है।

@marnus3cricket

मार्नस लाबुशेन ने ट्रैविस हेड के हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए हुए अपने साथ की एक फोटो शेयर की थी और लिखा था गुड मॉर्निंग ऑस्ट्रेलिया। इस पोस्ट पर एक भारतीय फैन ने लिखा कि मुझे इतने दर्द में क्यों डाल रहे हो, डायरेक्ट मेरी जान ही ले लो।

वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक भारत एक भी मैच नहीं गंवाया था और अजेय रही थी। लीग राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था। भारतीय टीम जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में खेल रही थी, वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी।

फाइनल की बात करें तो भारत 240 रनों पर ढेर हुई थी। जवाब में एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 47 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे।

ट्रैविस हेड और लाबुशेन ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करवाई थी। लाबुशेन 58 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे, जबकि ट्रैविस हेड 120 गेंदों पर 137 रन बनाकर तब आउट हुए थे, जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी।