Trending

महिला एशियाई हॉकी : खिताबी होड़ में भारत, अब सामने होगी चीन की दीवार

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजगीर में आयोजित महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 20 नवंबर को फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा।

@TheHockeyIndia

पहले सेमीफाइनल में चीन हाफ-टाइम तक ही 3-0 की बढ़त बना चुकी थी, आखिरी दो हाफ में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर दी। पहला गोल चीन की डेंग किनचान ने 10वें मिनट में गोलकीपर को चकमा देते हुए गोल दागा। उसके 7 मिनट बाद ही चीन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

दूसरा हाफ समाप्त भी नहीं हुआ था कि चीन ने तीसरा गोल दागते हुए मलेशिया को बैकफुट पर धकेल दिया। मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल 36वें मिनट में आया जब टीम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

भारत और जापान 48 घंटे के बाद दोनों टीमे फिर आमने सामने है। पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई है। उसके बाद भारत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

वहीं दूसरा गोल सुनेलिता ने किया। चीन ने इससे पहले 2011 और 2016 के टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई थी, न एक बार उसे दक्षिण कोरिया और दूसरे मौके पर चीन को भारतीय टीम ने हराया था।

सेमीफाइनल के दौरान पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शकों से खचाखच भरा हुआ नज़र आया। मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद समर्थकों ने भारत माता की जय “वंदे मातरम” नारों से स्टेडियम गूंजने के साथ बिहार की परंपरागत भोजपुरी गीतों पर झूमते दिखे।