Trending

जेराल्ड कूट्जी, नीदरलैंड्स कप्तान व ओमान के तेज गेंदबाज पर लगा जुर्माना

आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कूट्जी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उनकी मैच फीस में 50% की कटौती की गई है, जबकि एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है।

24 वर्षीय कूट्जी ने शुक्रवार, 15 नवंबर को भारत के खिलाफ जोहान्सबर्ग में चौथे टी-20 के दौरान अंपायर के एक फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। भारतीय पारी के 15वें ओवर में फील्ड अंपायर ने उनकी बॉल को वाइड करार दिया था।

साभार : गूगल

कूट्जी के अलावा, आईसीसी ने नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और ओमान के तेज गेंदबाज सुफियान महमूद पर भी जुर्माना लगाया है।

कूट्जी ने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती मानी और सजा को भी स्वीकार कर लिया। इसमें उन्हें आधिकारिक तौर पर उनको फटकार भी मिली है। भारत ने इस मुकाबले को 135 रन से जीत लिया और 4 मैचों की टी-30 सीरीज मे 3-1 की जीत हासिल की।

आखिरी मुकाबले में कूट्जी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 42 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया। नीदरलैंड-ओमान तीसरा टी-20 अल अमीरात में खेला गया। इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे 2 खिलाड़ियों पर अलग-अलग 2 मामलों के लिए जुर्माना लगाया गया। दोनों मामले नीदरलैंड की पारी के दौरान हुए।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आर्टिकल 2.8 और 2.2 का दोषी पाया गया। एडवर्डस एलबीडबल्यू होने के अंपायर को बल्ला दिखाया था। जब वे डगआउट लौट रहे थे, तो उन्होंने अपना बल्ला और ग्लव्सल डगआउट में फेंका, जहां पर उन्हें दो डिमेरिट अंक मिले। उन्हें मैच फीस का 10% जुर्माना भी लगा।

ओमान के तेज गेंदबाज सुफियान महमूद ने डच बैटर तेजा निदामानुरु को आउट किया और उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा करते दिखे। दोनो प्लेयर्स ने अपनी गलती मानी और मैच रेफरी नीयामुर रशीद को आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। नीदरलैंड्स यह सीरीज 2-1 से जीत ली।