Trending

इंडियन ऑयल सर्वो मास्टर्स : पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलने के साथ अमरदीप मलिक को बढ़त

नोएडा के अमरदीप मलिक ने बुधवार को इंडियन ऑयल सर्वो मास्टर्स के पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की। दिल्ली के पूर्व विजेता हनी बेसोया, पुणे के दिव्यांश दूबे, बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन, बेंगलुरु के सैयद साकिब अहमद और पंचकुला के अभिषेक कुमार 4 अंडर 68 के कार्ड से दूसरे स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

स्थानीय पेशेवर गोल्फरों में देवेन भूमिज 50वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। उन्होंने 73 का कार्ड खेला। पिछले हफ्ते जयपुर में विजेता रहे दिल्ली के सचिन बेसोया 69 के कार्ड से पांच खिलाड़ियों के साथ सातवें स्थान पर हैं।