पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान
बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि रोहित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, आईसीसी ने जानकारी दी है कि रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह भारत के कप्तान पर्थ टेस्ट में होंगे।

आईसीसी ने ये तस्वीर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई से भी पहले शेयर की है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। इससे ये आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो जाता है को रोहित पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
आईसीसी ने ट्रॉफी अनवील करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “अब एक दिन से भी कम समय इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को शुरू होने में बाकी है। आप किसे चीयर कर रहे हैं?
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए एक टेस्ट और दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में वे एक टेस्ट में कप्तान थे, रोहित कोरोना से उबर नहीं पाए थे। उस मैच में बुमराह की कप्तानी में भारत हारी थी, टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने भारत को दो मैचों में जीत दिलाई थी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें, रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते मुंबई में हैं, दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ेंगे। अभ्यास मैच खेलकर वे पिंक बॉल टेस्ट से एडिलेड में खेलते नजर आएंगे। 22 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाना है और दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से खेला जाना है।