Trending

संजय मांजरेकर की टिप्पणी से भड़के शमी ने जमकर सुनाई खरी खोटी

अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर फिर चर्चा में हैं। उन्हें चोट के चलते भारत से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर खूब सुनाया है।

साभार : गूगल

मांजरेकर ने उनके आईपीएल प्राइस पर कॉमेंट किया था, जो शमी को खास पसंद नहीं आया। इस पर पेसर ने इंस्टाग्राम स्टोरी बनाते हुए अपने सीनियर खिलाड़ी और कंमेंटेटर को अपना ज्ञान भविष्य के लिए बचाकर रखने की सलाह दे डाली।

शमी को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज किया था। वह 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मांजरेकर को लगता है कि पेसर पर 6.25 करोड़ से अधिक की बोली नहीं लग सकती है। इसी पैसे पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में खरीदा था। शमी का ऐसा मानना नहीं है। इसी वजह से उन्हें संजय की बात बुरी लगी।

𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

मांजरेकर ने कहा था कि अगर कोई टीम किसी खिलाड़ी पर इन्वेस्ट करती है और फिर बीच सीजन में उसे खो देती है तो उसके पास विकल्प लिमिटेड हो जाते हैं।

@imjadeja

यहां संजय ने शमी की चोट की ओर इशारा किया था। बता दें कि शमी पिछले सीजन अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। इससे गुजरात टाइटंस को बड़ा घाटा हुआ था। उन्होंने लिखा- बाबा की जय हो। थोड़ा सा ज्ञान अपने भविष्य के लिए बचा लो काम आएगा। किसी को भविष्य जानना हो तो इनसे मिले।