कल से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज, जाने दोनों टीमों की तैयारी के बारे में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट कल से पर्थ में होगा। पहले टेस्ट से पहले दोनों ही टीमों ने जमकर मैदान पर पसीना बहाया है। मैच से एक दिन पहले ही दोनों टीमों के कप्तान मीडिया के सामने आकर अपनी तैयारी को लेकर बात की। पहले टेस्ट में रोहित टीम के साथ नहीं होंगे। उनकी जगह टीम इंडिया की कमान बुमराह के हाथों में होगी।

रोहित की जगह कप्तानी कर रहे बुमराह ने कहा, ‘जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरुआत करते हैं, जब हारते हैं, तब भी तो ऐसा ही होता है। हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आए हैं। न्यूजीलैंड सीरीज से हमने सबक लिया है, यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टीम टॉस के समय ही प्लेइंग इलेवन का खुलासा करेगी। उन्होंने कहा,‘हमने प्लेइंग इलेवन तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जाएगा। ’शमी के बारे में कहा कि वह टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और प्रबंधन उन पर कड़ी नजर रख रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप उन्हें यहां भी देख सकते हैं।
बुमराह ने अपने कप्तानी पर कहा, ‘यह सम्मान की बात है. मेरी अपनी शैली है। विराट अलग थे, रोहित अलग… और मेरा अपना तरीका है। मैं इसे एक कप्तानी के रूप में नहीं लेता। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारी पर बुमराह ने कहा, ‘हम तैयार हैं। हम पहले ही आ गए थे और WACA में हमने काफी प्रैक्टिस की। अब जिम्मेदारी उठाने की बारी युवाओं पर है।
ऑस्ट्रेलिया दौरा (भारतीय टीम) : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर
पर्थ टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया टीम) : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी