Delhi Vidhan sabha Election / AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, बाहरियों पर भी लगाया दांव

बीएस राय: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपने चुनावी समीकरण बैठाने में जुटी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही हाल ही में दूसरी पार्टियों से शामिल हुए नेता भी शामिल हैं।
यह सूची आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के बाद जारी की गई। इस सूची में कई नए नाम शामिल हैं, जो या तो पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं या हाल ही में AAP में शामिल हुए हैं। इस कदम से पार्टी ने संकेत दिया है कि वह नए और अनुभवी नेताओं के मिश्रण के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति अपना रही है।
प्रमुख उम्मीदवार और उनकी सीटें
छतरपुर: ब्रह्म सिंह तंवर
किराड़ी: अनिल झा
विश्वास नगर: दीपक सिंगला
रोहतास नगर : सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर: बीबी त्यागी
बदरपुर: राम सिंह ‘नेताजी’
सीलपुर: जुबैर चौधरी
सीमापुरी: वीर सिंह धींगान
घोंडा: गौरव शर्मा
करावल नगर: मनोज त्यागी
मटियाला: सोमेश शौकीन
पार्टी करने वालों को मौका मिल गया
AAP की इस सूची में उन नेताओं को खास तवज्जो दी गई है जो हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए हैं.
अनिल झा: पूर्व भाजपा नेता, अब किराड़ी से आप उम्मीदवार।
बीबी त्यागी: हाल ही में बीजेपी छोड़कर पार्टी में शामिल हुए, लक्ष्मी नगर से टिकट।
जुबैर चौधरी: कांग्रेस से आए नेता, सीलमपुर से उम्मीदवार.
वीर सिंह धींगान: कांग्रेस छोड़ी, सीमापुरी से चुनाव लड़ेंगे।
सोमेश शौकीन: कांग्रेस से आप में शामिल, मटियाला से उम्मीदवार।
पार्टी की रणनीति
इस सूची के जरिए आम आदमी पार्टी ने यह कड़ा संदेश दिया है कि वह न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को मौका दे रही है, बल्कि दूसरी पार्टियों के असंतुष्ट और प्रभावशाली चेहरों को भी अपने पाले में ला रही है। यह रणनीति उन सीटों पर पार्टी को मजबूत कर सकती है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रभाव है।
आप की इस पहली सूची ने दूसरी पार्टियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खासकर बीजेपी और कांग्रेस को अपने नेताओं के पार्टी छोड़ने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। चुनाव में आप का यह कदम कितना सफल होगा, यह तो नतीजे ही बताएंगे, लेकिन फिलहाल दिल्ली की राजनीति में हलचल मची हुई है। आने वाले दिनों में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।