Trending
पीकेएल 11 : विजय मलिक का शानदार प्रदर्शन, तेलुगु टाइटंस की तीसरी जीत
विजय मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अंक जुटाए जिससे तेलुगु टाइटंस ने गुरुवार को बंगाल वारियर्स को 31-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टाइटंस को इस जीत से पांच अंक मिले और टीम हरियाणा स्टीलर्स को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई।

टाइटंस की टीम मध्यांतर के समय 19-9 की बड़ी बढ़त बनाए हुए थी, वारियर्स ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को काफी करीबी बना दिया पर हार से नहीं बच पाए।