Trending

पर्थ टेस्ट में कोहली का खराब प्रदर्शन जारी, सिर्फ पांच रन ही बना पाये

पर्थ टेस्ट में विराट कोहली का खराब प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनकी स्थिति नहीं ठीक हुई।

@Getty Images

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में कोहली 12 गेंदों पर 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। उनका आउट होना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वहां जमकर ट्रेनिंग की थी, मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

कोहली के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “ना स्पिन ना फास्ट बोलिंग, घंटे का किंग हूं मैं,” तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “नींद आ रही थी, विराट कोहली के विकेट ने नींद उड़ा दी।

एक तीसरे यूजर ने तो विराट कोहली के आउट होने का उदाहरण देते हुए कहा, “मैगी बनाने के चार आसान तरीके… जैसे ही विराट बल्लेबाजी के लिए जाएं, मैगी और मसाले डालकर पकाएं, और जब तक विराट पवेलियन लौट आएं, आपकी मैगी तैयार हो जाएगी।

भारत की पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं रहा। भारत को पहले सत्र में ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दबाव में डाल दिया। भारत ने 25 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 51 रन बनाए हैं।

ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत नाबाद हैं, भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही है। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल भी बड़े स्कोर के लिए संघर्ष करते हुए जल्दी आउट हो गए। केएल राहुल का कैच आउट होना भी एक विवादित फैसला रहा, क्योंकि स्निकोमीटर पर आवाज तब आई जब बल्ला पैड से लगा था, अंपायर ने उन्हें आउट दिया।

भारत के लिए ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं।