Trending

पर्थ टेस्ट : पहली पारी में भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया 107 रन पर ऑलआउट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में हो रहा है। इस मैच में भारत के 150 रनों के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हुई। इसी के साथ मेजबानों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image Source : GETTY

यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्कोर है। जी हां, इससे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया भारत के आगे पहली पारी में 107 रनों पर ढेर हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए के लिए आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

इसके अलावा घर पर यह ऑस्ट्रेलिया का साल 2000 के बाद तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। भारत के खिलाफ 104 रन से पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 98 पर तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 85 रनों पर सिमटा था।

ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर

85 बनाम दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016

98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010

104 बनाम भारत पर्थ 2024

127 बनाम पाकिस्तान सिडनी 2010

136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011

वहीं भारत का यह तीसरा लोएस्ट स्कोर बन गया है जिसके बाद भारत लीड हासिल करने में कामयाब रहा है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1936 में 147 रन बनाकर 13 रन की लीड हासिल करने में सफल रहा था। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 का हैमिल्टन मैच है जब भारत ने 99 रन बनाकर 5 रन की बढ़त मिली थी।

पहली पारी में सबसे कम स्कोर जिसके लिए भारत ने बढ़त हासिल की

99 बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2002 (पांच रन की बढ़त)

147 बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1936 (13)

150 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024 (46)

179 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 1981 (13)

ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ऑलआउट करने में कप्तान जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया। वहीं हर्षित राणा को तीन तो मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिली।