Trending

यूएई के गेंदबाज ने डाली ऐसी बॉल, खिलाड़ियों के साथ फाफ डुप्लेसी हैरान

जब भी क्रिकेट में नो बॉल व मैच फिक्सिंग की बात आती है तो क्रिकेट प्रेमियों के जहन में मोहम्मद आमिर का ही नाम सबसे पहले आता है। इंग्लैंड के खिलाफ इस पाकिस्तानी खिलाड़ी जानबूझकर ऐसी हरकत कर क्रिकेट पर धब्बा लगाया था, अब उनसे एक कदम आगे यूएई के गेंदबाज निकल गए हैं।

यूएई में अबू धाबी टी10 लीग के दौरान मेजबान देश के गेंदबाज हजरत बिलाल ने आमिर से भी बड़ी नो बॉल डालकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी यह हरकत देख ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद फाफ डुप्लेसी भी हैरान रह गए।

साभार : गूगल

अबू धाबी टी10 लीग का 5वां मैच न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स व मॉरिसविले सैम्प आर्मी के बीच हुआ। इस मैच के दौरान हजरत बिलाल ने एक ही ओवर फेका और इसमें ही उन्होंने क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल डाली। इस ओवर में उन्होंने कुल 9 रन खर्च किए। हजरत बिलाल की इस हरकत के बाद उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे।

पिछले साल 2023 में भारतीय गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने चेन्नई ब्रेव्स बनाम नॉर्दर्न वॉरियर्स मैच के दौरान काफी बड़ी नो बॉल डालकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उन पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। अभिमन्यु मिथुन भारत के लिए 4 टेस्ट और 5 वनडे खेल चुके हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में इस तेज गेंदबाज को 2010 में डेब्यू करने का मौका मिला था।

इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे लीजेंड्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। मिथुन ने 4 टेस्ट में 9 और 5 वनडे में 3 विकेट झटके थे।