गुयाना में वेस्टइंडीज के प्लेयर्स से मिले पीएम मोदी, क्रिकेट से जुड़ाव को लेकर कही ये बात
पीएम मोदी गुयाना में वेस्टइंडीज टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों मुलाकात कर दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़ाव को लेकर बातचीत की।

पीएम ने वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी क्लाइव लॉयड, एल्विन कालीचरण, शिवनारायण चंद्रपॉल, देवेन्द्र बिशू, स्टीवन जैकब्स और डॉ. रंजीसिंघी रामरूप के साथ बातचीत में बोला कि, क्रिकेट ने भारत और गुयाना के बीच आत्मी यता स्थाखपित करते हुए सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “क्रिकेट के माध्यतम से जुड़ाव, गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक सुखद वार्तालाप। इस खेल ने हमारे देशों के बीच आत्मीजयता बनाई है और हमारे सांस्कृतिक संबंधों को और परिपुष्टख किया है।
उन्होंने एक्स पर इस मुलाकात की फोटो साझा की, जिसमें पीएम सहित कुछ खिलाड़ी क्रिकेट का बल्ला हाथों में लिये हुये है और बातचीत करते हुए दिख रहे है।