Trending

पर्थ टेस्ट : 150 रन का आंकड़ा पार करने के मामले में यशस्वी ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 161 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 297 गेंदों का सामना किया जिसमें 15 चौके और 3 छक्के लगाए। जायसवाल ने इस पारी के दौरान 150 रन का पार करते ही सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

@Getty Images

22 साल की उम्र में यशस्वी का यह चौथा 150+ का स्कोर है। अब तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में चार शतक जड़े हैं और हर बार 150 रन का आंकड़ा पार किया है, इस दौरान उनके नाम दो दोहरे शतक भी हैं। 23 साल से कम की उम्र में सबसे ज्यादा बार 150 रन का आंकड़ा पार करने के मामले में यशस्वी ने सचिन की बराबरी की है।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 23 साल की उम्र से पहले ये कारनामा 4 बार किया था। डॉन ब्रैडमैन ने 23 साल की उम्र से पहले 5 या उससे अधिक बार 150 से अधिक का स्कोर किया है। ब्रैडमैन 8 बार यह कारनामा कर इस लिस्ट के टॉप पर हैं।पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम भी 4-4 बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड है।

23 की उम्र से पहले 150 से अधिक स्कोर

8 : डॉन ब्रैडमैन

4 : जावेद मियांदाद

4 : ग्रीम स्मिथ

4 :  सचिन तेंदुलकर

4 : यशस्वी जायसवाल