Trending

डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट : फाइनल में यानिक सिनर और मातियो बेरेटीनी, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और मातियो बेरेटीनी ने एकल मुकाबले जीते जिससे गत चैंपियन इटली ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

सिनर ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनोर को 6-3, 6-4 से हराकर टूर स्तर पर लगातार 24वां एकल मुकाबला जीता। मिनोर के खिलाफ सिनर की नौ मैच में यह लगातार नौवीं जीत है। बेरेटीनी ने थनासी कोकिनाकिनस को 6-7, 6-3, 7-5 से हराकर इटली को विजयी शुरुआत दिलाई।

साभार : गूगल

सिनर ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर हम जीत दर्ज नहीं करते हैं तो भी फाइनल में दोबारा खेलना शानदार उपलब्धि है। हमने दिखा दिया है कि पिछले साल यह भाग्य की बात नहीं थी।

इटली टीम रविवार को खिताबी मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ेगी जिसने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। नीदरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को हराने के बाद शुक्रवार को सेमीफाइनल में जर्मनी को हराया था।